मनोरंजन

करण जौहर ने प्रियंका से पूछी शादी में न बुलाने की वजह

Rounak Dey
30 May 2023 7:58 PM IST
करण जौहर ने प्रियंका से पूछी शादी में न बुलाने की वजह
x
एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उनकी वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। इस सीरीज को लेकर प्रियंका को देश और विदेश दोनों जगहों से खूब प्यार मिल रहा है। इस सीरीज में प्रियंका का एक्शन अवतार देखने को मिला है। जब प्रियंका इस सीरीज के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थी, उस वक्त उन्होंने हिंदी सिनेमा में उनके साथ हुई कई बातों का काला चिट्ठा खोला था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जानें पर भी बात कही थी। इसके बाद कंगना रणौत ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए प्रियंका का समर्थन किया था। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है
जिसमें करण जौहर ने प्रियंका से उनको अपनी शादी में न बुलाने की बात कही है। दरअसल यह वीडियो कॉफी विद करण का है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बात करती हुई नजर आ रही हैं कि कैसे 2018 में भारत में उनकी शादी हुई थी, जो कि एक प्राइवेट समारोह था। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने सिर्फ निक, परिवार के लोगों और उनके दोस्तों को निमंत्रण देने का फैसला किया था। प्रियंका ने कहा, हमारी शादी बहुत ही मजेदार थी, क्योंकि यहां सिर्फ परिवार था, मेरा और उसका। इसके बाद करण जौहर ने प्रियंका को बॉलीवुड से किसी को भी आमंत्रित न करने के लिए पूछा। इसपर प्रियंका ने कहा, 'मुझे भी तुम्हारे बहुत से कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया था।'
Next Story