मनोरंजन

मेरे को नहीं समझा सकता करण जौहर और सलमान खान, जानें क्यों बोली दिव्या अग्रवाल ?

Kajal Dubey
16 Aug 2021 3:42 PM GMT
मेरे को नहीं समझा सकता करण जौहर और सलमान खान, जानें क्यों बोली दिव्या अग्रवाल ?
x

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का एक हफ्ते का सफर पूरा हो चुका है। ऐसे में अब दूसरे हफ्ते की शुरुआत हो गई है। पहले हफ्ते के 'संडे का वार' में करण जौहर ने एक ओर जहां कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई तो वहीं दूसरी ओर सभी को आईना भी दिखाया। पहले हफ्ते उर्फी जावेद शो से बाहर हो गईं और सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल शो में पहुंचे। ऐसे में आपको बताते हैं कि 8वें दिन घर में क्या क्या हुआ।

8वें दिन का एपिसोड बीते दिन दिखाए गए एलिमिनेशन के बाद से ही शुरू हुआ, जब करण जौहर ने दिव्या अग्रवाल की क्लास लगाई थी। करण के जाने के बाद दिव्या रोती दिखीं और जीशान उन्हें संभालते दिखे। वहीं बिग बॉस के घर में कुछ देर बाद हुई शहनाज और सिद्धार्थ की एंट्री, जहां दोनों ने घर के सदस्यों से दो टास्क करवाए।

सिडनाज ने घर पहुंचकर पहले तो घरवालों से बात की और उसके बाद एक टास्क करवाया। सिडनाज ने दिखाया कि एक सेटअप तैयार है, जहां सभी घरवालों के लिए पांच ब्लॉक्स का सेटअप तैयार है और हर एक कंटेस्टेंट को किसी एक का ब्लॉक कम करना है और उसको किसी दूसरे के में जोड़ना है। वहीं इसके लिए सिडनाज ने कहा कि इसके लिए आपको ये सोचना है कि शो में आने के बाद किसकी फैन फॉलोइंग कम- ज्यादा हुई है।

कैसा रहा ब्लॉक्स टास्क

प्रतीक: प्रतीक ने शमिता का एक ब्लॉक हटाकर मूस के ब्लॉक्स में जोड़ा।

शमिता: शमिता ने दिव्या अग्रवाल का एक ब्लॉक हटाकर निशांत के में जोड़ा।

राकेश: राकेश ने प्रतीक का ब्लॉक हटाकर शमिता के में जोड़ दिया।

निशांत: निशांत ने राकेश के ब्लॉक को हटाकर मूस के ब्लॉक्स में जोड़ दिया।

करण नाथ: करण ने प्रतीक का ब्लॉक कम किया और रिद्धिमा के में जोड़ दिया।

रिद्धिमा: रिद्धिमा ने प्रतीक का एक ब्लॉक कम किया और निशांत की लिस्ट में जोड़ दिया।

दिव्या: दिव्या ने शमिता का ब्लॉक कम किया और रिद्धिमा के खाते में जोड़ दिया। वहीं अपनी बात रखते हुए शमिता की रोक- टोक पर दिव्या ने गुस्से में कहा, ' मेरे को करण जौहर या सलमान खान आकर समझा नहीं सकता।'

मिलिंद: मिलिंद ने मूस का ब्लॉक हटाकर नेहा भसीन का एक ब्लॉक बढ़ा दिया।

जीशान: जीशान ने मूस का ब्लॉक कम करते हुए मिलिंद गाबा का एक ब्लॉक बढ़ा दिया।

मूस: मूस ने गाबा का ब्लॉक कम किया और निशांत की लिस्ट में जोड़ दिया।

अक्षरा: अक्षरा ने दिव्या का एक ब्लॉक कम किया और प्रतीक के खाते में जोड़ दिया। वहीं अक्षरा की बात सुनकर दिव्या ने कहा, 'मैं करण जौहर को नॉमिनेट करना चाहती हूं।'

ब्लॉक्स के टास्क में चूंकि नेहा भसीन और दिव्या अग्रवाल के ब्लॉक्स सबसे कम थे, तो सिडनाज ने एक काला दिल टास्क करवाया। इस टास्क में नेहा और दिव्या के सामने एक खाली बर्तन रखा गया ,जिस पर दिल बना था। इसके बाद कंटेस्टेंट्स को काला पानी दिया गया, जो उन्हें किसी एक के दिल के बर्तन में डालना था, एक वजह बताते हुए। इस टास्क में दिव्या के दिल वाले बर्तन में ज्यादा काला पानी भर गया। इस टास्क के बाद सिद्धार्थ ने कहा कि टास्क और घर के कंटेस्टेंट्स के मुताबिक दिव्या का दिल ज्यादा काला है। एपिसोड के आखिर में दिव्या और रिद्धिमा, शमिता और नेहा के बारे में बात करते दिखे। इसके अलावा मिलिंद गाबा भी आखिर में रोते दिखे, तब अक्षरा ने उन्हें संभाला और बात में नेहा भसीन के साथ जीशान ने बैठकर बातचीत की। इसके बाद नेहा ने मिलिंद से माफी भी मांगी।

Next Story