मनोरंजन

करण-द्रिशा की शादी : लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं द्रिशा

Rani Sahu
18 Jun 2023 4:43 PM IST
करण-द्रिशा की शादी : लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं द्रिशा
x
मुंबई (आईएएनएस)| एक्टर करण देओल और उनकी मंगेतर द्रिशा आचार्य की शादी की फोटो सामने आ गई है। दोनों ताज लैंड्स एंड में शादी कर रहे हैं। करण ने क्रीम शेरवानी पहनी हुई है, वहीं द्रिशा ने लाल लहंगा पहना है। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को बड़े मांगटीका और एक नेकलेस के साथ पूरा किया है।
सामने आई तस्वीरों में कपल को मंडप में बैठे देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के अलावा, बारात की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें सनी देओल और दादा धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं।
करण ने 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'वेले' में देखा गया और जल्द ही 'अपने 2' में देखा जाएगा।
--आईएएनएस
Next Story