मनोरंजन

करण देओल की शादी की तैयारी शुरू और TMKOC की बावरी ने मेकर्स पर लगाए नए आरोप

HARRY
7 Jun 2023 6:15 PM GMT
करण देओल की शादी की तैयारी शुरू और TMKOC की बावरी ने मेकर्स पर लगाए नए आरोप
x
भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रियता रही है। यह शो लंबे वक्त से फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है। अपनी अलग कहानी के लिए मशहूर यह शो इन दिनों अलग वजहों से चर्चा में है। एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के बाद अब शो में 'बावरी' बनी मोनिका भदौरिया ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर आरोप लगाए हैं। अब इसी क्रम में मोनिका भदौरिया ने कुछ नए आरोप भी लगाए हैं। तो चलिए जानते हैं।

बॉलीवुड में शादी का माहौल शुरू हो रहा है। धर्मेंद्र के पोते करण जल्द घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं और दूल्हा बनने जा रहे हैं। ऐसे में जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल से गुलजार है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि करण देओल की शादी की फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे। इतना ही नहीं वेडिंग रिसेप्शन वेन्यू की जानकारी भी सामने आ गई है।

प्रभास, कृति सेनन और ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई। फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही मेकर्स ने 'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मेकर्स ने तिरुपति में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। इसके बाद फिल्म की टीम तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन के लिए गए। लेकिन वहां ओम राउत ने कृति सेनन को अलविदा कहते हुए किस कर लिया, जिस पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स नाराज हैं। वहीं एक बीजेपी नेता ने भी विवादित बात बोल दी।

Next Story