मनोरंजन

करण बुलानी ने संभाला

Sonam
13 Aug 2023 10:17 AM IST
करण बुलानी ने संभाला
x
करण

फैशन डिजाइनर-प्रोड्यूसर रिया कपूर एवं बालाजी टेलीफिल्म्स ने हाल ही में एक घोषणा की थी। एक पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें एक स्त्री टॉपलेस होते दिखाई दे रही थी। लेकिन उसका चेहरा नहीं नजर रहा था। अब रिया ने फेस रिवील करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फिल्म 5 दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जिसमें भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह, शिबानी बेदी एवं शहनाज गिल एक्ट करते दिखाई देने वाली हैं। इनकी यह फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के लिए भी जा रही है। एकता कपूर भी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म का डायरेक्शन रिया के पति करण बुलानी ने संभाला है। सरल नहीं किसी भी हिंदी फिल्म का इस तरह से तरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होना। यह गर्व की बात है।

बता दें कि शहनाज गिल, पेशे से अदाकारा हैं। ‘बिग बॉस 13’ में यह दिखाई दी आई थीं। इनके चुलबुलेपन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। वही बात यदि डॉली सिंह की करें तो वह पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। क्रिएटिव वीडियोज बनाकर वह यहां तक पहुंची हैं। डॉली को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इस बार देखा गया था। कुशा कपिला भी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। नेटफ्लिक्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इनके जमकर रोस्टिंग वीडियोज वायरल रहते हैं। शिबानी बेदी निजी जॉब करती हैं। लेकिन एक्टिंग कर कॉन्टेंट क्रिएट करना इन्हें पसंद है। फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ी बात है।

Next Story