मनोरंजन

कपूर खानदान ने मनाया रणधीर कपूर का जन्मदिन, कुछ दिन पहले राजीव कपूर की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

jantaserishta.com
15 Feb 2021 9:58 AM IST
कपूर खानदान ने मनाया रणधीर कपूर का जन्मदिन, कुछ दिन पहले राजीव कपूर की हार्ट अटैक से हुई थी मौत
x

रणधीर कपूर का आज 74वां जन्मदिन हैं. बीती रात करीना कपूर, रणबीर कपूर सहित पूरे कपूर खानदान ने मिलकर उनका ये दिन खास बनाया. कुछ दिनों पहले ही रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इस पार्टी में पहले जैसा रंग तो नहीं दिखा, सब लोग गमगीन ही दिखे. बता दें कि राज कपूर के तीनों बेटे में दो ऋषि कपूर और राजीव कपूर की मौत हो चुकी है. राजीव कपूर के निधन से रणधीर भी टूट गए हैं लेकिन उन्हें उस सदमे से निकालने के लिए कपूर खानदार के सभी लोग कल उनके घर पहुंचे.

करीना कपूर खान आज या कल में दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. वो भी इस बर्थडे पार्टी में पहुंचीं. उनकी डिलीवरी की डेट 15 फरवरी ही है. करीना कपूर के साथ उनके पति और एक्टर सैफ अली खान भी पहुंचे थे. आप इस तस्वीर में उन्हें भी देख सकते है. रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी कपूर्स के सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं. इस पार्टी में रणबीर अपनी गाड़ी में ही आलिया को लेकर वहां पहुंचे. आलिया पूरी तरह ब्लैक ड्रेस में थीं. आलिया भट्ट हमेशा रणबीर कपूर के साथ खड़ी दिखाई देती हैं. इससे पहले राजीव कपूर के निधन पर भी मालदीव से सीधे उनके घर पहुंचीं थी. आदर जैन भी अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ यहां पहुंचे. ये दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. करिश्मा कपूर अपनी बेटियों के साथ इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं. करिश्मा की दोनों बेटियों की ये तस्वीर सामने आई है. रणधीर कपूर की पत्नी बबिता भी यहां पहुंचीं. वो यहां नर्स के सहारे चलती दिखीं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story