मनोरंजन

कपूर फैमिली ने यूं मनाया दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर काजन्मदिन

Tara Tandi
5 Sept 2021 11:41 AM IST
कपूर फैमिली ने यूं मनाया दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर काजन्मदिन
x
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 4 सिंतबर को 69वां जन्मदिन था. इस मौके पर परिवार के लोगों ने ऋषि कपूर को याद करते हुए उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया. दोपहर को पूरे परिवार ने साथ में मिलकर रणधीर कपूर के घर पर लंच किया, जिसमें करिश्मा कपूर और करीना खपूर खान भी शामिल हुईं. इसके बाद देर रात ऋषि कपूर के दोस्तों और परिवार के लोगों ने पार्टी की.


ऋषि कपूर की ये बर्थडे पार्टी रूमी जाफरी और हनन जाफरी ने आयोजित की थी. इस पार्टी में ऋषि कपूर खुद भी शामिल हुए थे.




चौंकिए नहीं, ऋषि कपूर को याद करते हुए पार्टी में उनका एक पुतला साथ में रखा गया, जो आप फोटो में भी देख सकते हैं.


इस बर्थडे पार्टी में ऋषि कपूर के खास दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन और डब्बू साहब भी शामिल हुए. इनके अलावा और भी कई लोग इस पार्टी में नजर आए.


ऋषि कपूर के बर्थडे के मौके पर हर कोई खुश नजर आया. हर किसी ने उनकी कमी को महसूस किया और उन्हें याद करते हुए उनका बर्थडे केक भी काटा.

Next Story