
x
Mumbai मुंबई। भारत के सबसे लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन, टेलीविजन होस्ट, एक्टर और प्रोड्यूसर कपिल शर्मा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से 'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड का एक क्लिप शेयर किया है।
कपिल ने अपने शो के अपकमिंग एपिसोड का एक मजेदार क्लिप शेयर किया है, जिसमें प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, लोकसभा सांसद, फिल्म निर्माता और टेलीविजन होस्ट रवि किशन मेहमान बनकर आए हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा।'
वीडियो में कपिल अपनी टीम के साथ रवि किशन के मशहूर डायलॉग 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा' को लेकर अनोखे अंदाज में कव्वाली करते नजर आ रहे हैं, जहां उनके साथ लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी एक खास अंदाज में दिख रहे हैं।
वीडियो में कपिल कव्वाली के बोल रवि किशन के डायलॉग "जिंदगी झंडवा, फिर भी है घमंडवा" से शुरू करते हैं, जहां सुनील ग्रोवर और बाकी के लोग उनका साथ देते हुए आगे साथ देते हैं, और आगे कहते हैं 'एसी 16 पे चले, तो लगती है ठंडवा..."
'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड के मजेदार क्लिप को देखने के बाद फैंस पूरे एपिसोड के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर जारी होगा। वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं।
लोग वीडियो में कमेंट्स के माध्यम से शो में आगे अपने पसंदीदा कलाकारों का नाम लिखकर उन्हें बुलाने की फरमाइश कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट में एक यूजर लिखता है, "रश्मिका और अल्लू अर्जुन को बुलाओ," तो दूसरा यूजर टीनू वर्मा और डैनी सर को बुलाने की मांग कर रहा है।
'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' में रवि किशन अपने मशहूर डायलॉग पर आधारित बेहद अलग अंदाज में प्रस्तुत कव्वाली को देखकर काफी खुश देखे जा रहे हैं। उन्हें कपिल और उनकी पूरी टीम की ये अनोखी प्रस्तुति इतनी पसंद आती है कि वे अपने सीट से खड़े होकर उसका आनंद लेते हुए नजर आते हैं।
वीडियो में इस दौरान रवि किशन के साथ अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी खड़े होकर 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा' पर आधारित कव्वाली को काफी इंज्वॉय करते दिख रहे हैं। इसी के साथ शो में आए लोगों को भी यह खास प्रस्तुति काफी पसंद आती है।
रवि किशन एक लोकप्रिय अभिनेता और राजनेता हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने भोजपुरी, हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ और तमिल के 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह एक शानदार गायक भी हैं, जिन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और एल्बमों में गाने गाए हैं।
Tagsकपिल शर्मारवि किशनद ग्रेट कपिल शर्मा शोइंस्टाग्राम वीडियोजिंदगी झंडवा फिर भी घमंडवासुनील ग्रोवरटीवी कॉमेडीएपिसोड रिलीजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





