मनोरंजन

Sunil Grover की हार्ट सर्जरी से Kapil Sharma को लगा शॉक, बोले- मैं टेंशन में था...काॅमन दोस्त''

Neha Dani
5 Feb 2022 4:13 AM GMT
Sunil Grover की हार्ट सर्जरी से Kapil Sharma को लगा शॉक, बोले- मैं टेंशन में था...काॅमन दोस्त
x
पर सुनील और कपिल अपने-अपने प्रॉजेक्ट्स में बिजी हैं।

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर को हाल ही में हार्ट बीमारी ते चलते एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया था। जहां सुनील ग्रोवर के हार्ट की सफल सर्जरी हुईं। सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर घर लौट आए हैं। खबरों की मानें 44 साल एक्टर सुनील ग्रोवर को हार्ट में दिक्कत के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था।

कथित तौर पर उनकी सर्जरी 27 जनवरी को हुई थी। बुधवार को, समाचार एजेंसी ने बताया कि सुनील ग्रोवर ठीक होने के रास्ते पर हैं। इस खबर से फैंस काफी चिंतित हो गए थे। अब सुनील ग्रोवर के दोस्त और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है। कपिल को जब सुनील की हालत के बारे में पता चला तो उन्हें शॉक लगा।
सुनील ग्रोवर के बारे में कपिल शर्मा ने एक न्यूज पोर्टल से कहा-' मैं बुरी तरह शॉक में था और सुनील की सेहत को लेकर चिंतित भी। मैंने उन्हें मेसेज किया। चूंकि उनका कल ही डिस्चार्ज हुआ है तो जाहिर है मैं उनसे वापस रिप्लाई की उम्मीद नहीं कर सकता। बहुत ही कम उम्र में उन्हें हार्ट सर्जरी करवानी पड़ी, पर वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मैंने हमारे कॉमन दोस्तों के जरिए सुनील की हेल्थ के बारे में पता किया है। हम लोग इंडस्ट्री में इतने सालों से काम कर रहे हैं। हमारे बहुत से कॉमन दोस्त हैं। वो मुझे सुनील के बारे में रेग्युलरी अपडेट देते रहते हैं।'
बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच 2016 में झगड़ा हो गया, जिसके बाद सुनील ने उनका कॉमेडी शो छोड़ दिया। कपिल और सुनील ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि अब दोनों का पैचअप हो चुका है, पर सुनील और कपिल अपने-अपने प्रॉजेक्ट्स में बिजी हैं।

Next Story