मनोरंजन
कपिल शर्मा सनी लियोनी के साथ फ्लर्ट करते आए नजर, ऐक्ट्रेस बोलीं- आप मुझे कॉल नहीं करते
Rounak Dey
4 Jan 2022 12:06 PM IST

x
सनी लियोनी भी कई मजेदार खुलासे करेंगी।
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में जहां हाल ही फिल्म 'RRR' की टीम पहुंची तो इस हफ्ते सनी लियोनी (Sunny Leone) और मीका सिंह (Mika Singh) गेस्ट बनकर पहुंचेंगे। सनी लियोनी और मीका (Mika Singh Sunny Leone Panghat song) अपने गाने 'पनघट' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे। मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें कपिल शर्मा (Kapil Sharma), सनी लियोनी के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।
सनी लियोनी को देखते ही कपिल कहते हैं, 'आपसे काफी दिनों बाद मुलाकात हो रही है।' इतना सुनते ही सनी कहती हैं, 'हां जानती हूं। आप मुझे कॉल भी नहीं करते। हाय भी नहीं बोलते।' यह सुनकर पहले तो कपिल चुप हो जाते हैं और फिर जो कहते हैं उसे सुनकर सबकी हंसी छूट जाती है।
कपिल ने सनी लियोनी संग किया फ्लर्ट, की मीका की खिंचाई
कपिल शर्मा फ्लर्टिंग अंदाज में सनी लियोनी से कहते हैं, 'मैंने तुम्हारे फोन नंबर का वेट करते-करते शादी की।' इसके बाद कपिल, मीका सिंह और तोशी-सबरी की खूब खिंचाई करते हैं। कपिल कहते हैं कि उन्होंने पहली बार मीका को दलेर मेहंदी के शो में देखा था। कपिल ने कहा कि उस दिन के बाद से उन्होंने मीका को दलेर पाजी के साथ नहीं देखा और सिर्फ लड़कियों के साथ देखा है।
शादी को लेकर कृष्णा ने की मीका की खिंचाई
कृष्णा अभिषेक भी मीका सिंह की खिंचाई करते हैं। सपना पार्लर वाली के गेटअप में वह मीका सिंह से कहते हैं, 'कानून में नहीं मानते हो क्या?' इस पर मीका कहते हैं, 'मानता हूं। क्यों नहीं मानूंगा?' तब कृष्णा बोलते हैं, 'कानून ये है कि 21 साल की उम्र में शादी हो जानी चाहिए। आप तो दो बार 21 के हो गए।' इतना सुनते ही सब हंस पड़ते हैं। कुल मिलाकर 'द कपिल शर्मा शो' का इस हफ्ते आने वाला यह एपिसोड भी खूब धमाकेदार होने वाला है। सनी लियोनी भी कई मजेदार खुलासे करेंगी।
Next Story





