मनोरंजन

कपिल शर्मा ने Daughters Day पर बेटी अनायरा की 'क्यूट' फोटोज की शेयर

Tara Tandi
26 Sept 2021 6:29 PM IST
कपिल शर्मा ने Daughters Day पर  बेटी अनायरा की क्यूट फोटोज की शेयर
x
कपिल शर्मा की बेटी अनायरा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अनायरा की डॉटर्स डे पर तस्वीरें शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl कपिल शर्मा ने अनायरा की तीन तस्वीरें शेयर की हैl इनमें अनायरा अलग-अलग अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैl कपिल शर्मा की बेटी अनायरा इस वर्ष 2 साल की हो जाएंगीl कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेटी की तीन तस्वीरें शेयर की है और प्रशंसकों को डॉटर्स डे की बधाई दी हैl

पहली फोटो में अनायरा ने पीले रंग की घाघरा चोली पहन रखी है और वह कैमरे के लिए पोज कर रही हैl दूसरी फोटो में वह पूल किनारे पोज करती नजर आ रही हैंl उन्होंने लाल और सफेद कलर की ड्रेस और चश्मा पहन रखा हैl वहीं तीसरी फोटो में वह लकड़ी के बेंच पर बैठी हुई है और स्माइल कर रही हैl तस्वीरें शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है, 'सभी को बेटी दिवस की बधाईl' कपिल शर्मा के फैंस और दोस्त फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैंl कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को दिसंबर 2019 में बेटी हुई थीl इसके बाद दोनों को इस वर्ष बेटा त्रिशान हुआ हैl


फादर्स डे के अवसर पर कपिल शर्मा ने अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर कर बधाई दीl उन्होंने लिखा, 'फादर्स डे की बधाईl' उन्होंने यह भी लिखा था, 'अनायरा और त्रिशान एक साथ पहली बार लोगों की डिमांड परl' द कपिल शर्मा शो एक बार फिर शुरू हो गया हैl कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, नीतू कपूर और वीरेंद्र सहवाग जैसे सेलिब्रिटी आ चुके हैं।

कपिल शर्मा हास्य कलाकार हैl वह द कपिल शर्मा शो होस्ट करते हैl उन्होंने कई शो में काम भी किया हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl



Next Story