मनोरंजन

कौन बनेगा करोड़पति: कपिल शर्मा ने खींची सोनू सूद की टांग, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Nov 2021 4:18 PM IST
कौन बनेगा करोड़पति: कपिल शर्मा ने खींची सोनू सूद की टांग, देखें वीडियो
x

Kaun Banega Crorepati: इस फ्राइडे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सोनू सूद 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के मंच पर बच्चन साहब मेहमान बन कर पहुंचे. सोनू सूद, कपिल शर्मा और अमिताभ बच्चन की तिगड़ी ने मिलकर शुक्रवार एपिसोड को शानदार बना दिया. केबीसी के सेट पर सवाल-जवाब का खेल खेलने आये कपिल शर्मा और सोनू सूद ने मिलकर शो की जनता को खूब हंसाया.

बच्चन साहब की मौजूदगी में कपिल शर्मा ने सोनू सूद के साथ मिल कर कॉमेडी का तड़का लगाया. हंसी-ठिठोली में कपिल ने सोनू सूद की जमकर खिंचाई भी की. कपिल कहते हैं कि 'बच्चन साहब इनके यानि सोनू सूद के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी. इन्हें आना चाहिये था क्या करोड़पति खेलने, पर देखो आ गये ये.'
शो पर कपिल ने स्टैंअप कॉमेडी भी की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बच्चन साहब की मेजबानी शैली ने उनकी लाइफ को प्रभावित किया है. कपिल की कॉमेडी पर बच्चन साहब ठहाके लगाये बिना नहीं रह पाये.
केबीसी के मंच पर तीनों ही स्टार्स ने एक-दूसरे को लेकर कई मजेदार राज भी खोले. फ्राइडे एपिसोड में अमिताभ बच्चन, सोनू सूद और कपिल शर्मा को साथ दर्शकों के लिये एक बेहतरीन अनुभव था. जिन लोगों ने एपिसोड मिस किया है, उन्हें देख लेना चाहिये. हंसते-हंसते पेट दर्द होने लगेगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story