मनोरंजन

एक्ट्रेस दीपिका के दीवाने हैं कपिल शर्मा, अब देखकर भूले....

jantaserishta.com
31 Jan 2022 12:18 PM IST
एक्ट्रेस दीपिका के दीवाने हैं कपिल शर्मा, अब देखकर भूले....
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के दीवाने हैं. कपिल और दीपिका के बीच अच्छी दोस्ती है. साथ ही कपिल शर्मा दीपिका से प्यार भी करते हैं. अपने शो में कपिल अक्सर दीपिका पादुकोण का नाम लेते और उनके बारे में चर्चा करते हैं. साथ ही वह कई बार दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं. भले ही अब दोनों की शादी हो गई हो, लेकिन आज भी दीपिका सामने आ जाए तो कपिल शर्मा की बोलती बंद हो ही जाती है.

अब दीपिका पादुकोण अपनी नई फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंच गई हैं. 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म 'गहराइयां' की पूरी स्टार कास्ट और डायरेक्टर शकुन बत्रा ने शिरकत की है. इस एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है. प्रोमो में आप दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा को साथ में देख सकते हैं.
प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा और दीपिका पादुकोण के बीच की मस्ती और केमिस्ट्री भी काफी प्यारी लग रही है. दीपिका को देखने के बाद कपिल शर्मा उनके लिए 'हमें तुमसे प्यार कितना' गाना गाते हैं. इसमें दीपिका भी उनका साथ देती हैं. फिर कपिल, दीपिका से पूछते हैं कि अगर उन्हें कॉमेडी फिल्म करनी हुई तो वह किसके साथ करेंगी. इसपर दीपिका कहती हैं मैं चाहूंगी आप मुझे डायरेक्ट करें और आप मेरे को-स्टार हों उस फिल्म में. आप चाहें तो प्रोड्यूस भी करना चाहेंगे तो आप प्रोड्यूस भी कर सकते हैं.
इसपर कपिल जवाब देते हैं- दीपिका के लिए तो...सारी दौलत ले लो आप. दीपिका पादुकोण से बात करते हुए कपिल शर्मा अपने सवाल और लाइन्स को भी भूल गए. उन्होंने कहा कि दीपिका के सामने सारे सवाल भूल जाता हूं मैं. इसपर दीपिका ने कहा- क्या हुआ कपिल, स्क्रिप्ट भूल गए? कपिल और दीपिका के साथ-साथ इस एपिसोड में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मस्ती करते नजर आने वाले हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story