मनोरंजन

Kanye west: रैपर कान्ये वेस्ट के खिलाफ गैप ब्रांड ने किया 2 मिलियन डॉलर का लॉ सूट फाइल

Rounak Dey
26 May 2023 12:31 AM IST
Kanye west: रैपर कान्ये वेस्ट के खिलाफ गैप ब्रांड ने किया 2 मिलियन डॉलर का लॉ सूट फाइल
x
जानें क्या है मामला

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट और गैप ब्रांड के बीच अब कानूनी लड़ाई शुरू होने वाली है। दरअसल, गैप ब्रांड ने कान्ये वेस्ट के खिलाफ दो मिलियन डॉलर का लॉ सूट फाइल किया है। आरोप है कि गैप ब्रांड के साथ उनकी कोलैबोरेशन नाकाम हुई है।

मामले में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप दौर जारी है। यह मामला एक रेंटल प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है।कोर्ट के डॉक्यूमेंट के अनुसार कान्ये वेस्ट ने प्रॉपर्टी में कई अनऑथराइज्ड अल्टरेशन किए हैं। गैप का कहना है कि यह उनकी अनुमति के बिना बदलाव किए गए हैं। जिस वजह से दोनों पार्टियों के बीच हुआ समझौता टूट गया।

गैप ने कान्ये वेस्ट पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन सब के लिए कान्ये को जिम्मेदार ठहराते हुए दो मिलियन डॉलर का डैमेज मांगा है। इस मामले में अभी तक कान्ये की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें कि गैप ने पहले ही कान्ये वेस्ट के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली। यह लॉ सूट कान्ये वेस्ट की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। रैपर कान्ये वेस्ट काफी फेमस हैं। उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जानकारियां शेयर करते रहते हैं। कान्ये के गाये गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। दुनियाभर में उन्हें काफी पसंद किया जाता है।

Next Story