x
Bengluru बेंगलुरु। कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की सोने की तस्करी मामले में कथित संलिप्तता ने कर्नाटक में राजनीतिक वाद-विवाद को जन्म दे दिया है, जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा पक्षपात और मामले को दबाने के आरोप लगा रही है।हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव को दुबई से 12 करोड़ रुपये का सोना तस्करी करने के आरोप में एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया था।
जहां भाजपा ने आरोप लगाया है कि उन्हें बचाने में एक प्रभावशाली मंत्री शामिल हैं, वहीं कांग्रेस ने भगवा पार्टी पर आरोप लगाया है कि उसने टीएमटी स्टील बार फैक्ट्री स्थापित करने के लिए उन्हें 12 एकड़ जमीन आवंटित की है।
एक्स पर एक पोस्ट में, भाजपा कर्नाटक अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा, “हाल के दिनों में सबसे बड़ी सोने की चोरी में @सिद्धारमैया की सरकार के एक प्रमुख मंत्री की संलिप्तता के बारे में मीडिया रिपोर्ट कोई आश्चर्य की बात नहीं है - खासकर इस सरकार के लगातार नए-नए तरीकों से घोटाले करने के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए!”
विधायक ने कहा कि सरकारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर कथित तौर पर रान्या राव को 12 करोड़ रुपये से अधिक का सोना तस्करी करने में सक्षम बनाया जाना सरकार के भीतर प्रभावशाली व्यक्तियों के प्रत्यक्ष समर्थन के बिना संभव नहीं था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर ये रिपोर्ट सच हैं, तो इससे कथित सांठगांठ की सीमा के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं।
उन्होंने कहा, "जिम्मेदार लोगों को बचाने के लिए सरकार द्वारा किया गया कोई भी प्रयास केवल उल्टा ही पड़ेगा, खासकर अब जब सीबीआई इसमें शामिल हो गई है। सच्चाई सामने आएगी और किसी भी तरह की लीपापोती इस गंभीर अपराध में सरकार की मिलीभगत को और उजागर करेगी।"
राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि जांच चल रही है और सीबीआई के भी इसमें शामिल होने से सच्चाई सामने आ जाएगी।
उन्होंने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हम कुछ नहीं कह सकते। न तो मैं और न ही सरकार इस तरह की कोई प्रतिक्रिया दे सकती है।" मध्यम एवं बड़े उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने पलटवार करते हुए कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी, तो उसने फरवरी, 2023 में तुमकुरु के सिरा में रान्या राव की फर्म को स्टील प्लांट लगाने के लिए 12 एकड़ जमीन आवंटित की थी।
इससे पहले, पाटिल के कार्यालय ने तस्करी के मामले के राजनीतिक मोड़ लेने की भनक लगने के बाद तुमकुरु जिले के सिरा औद्योगिक क्षेत्र में रान्या की फर्म क्षीरोडा इंडिया को जमीन आवंटित करने के संबंध में 22 फरवरी, 2023 को जारी सरकार की अंतिम अधिसूचना साझा की थी।
इस बीच, सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोना तस्करी मामले की जांच कर रहे डीआरआई के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति शहर के एक प्रसिद्ध होटल व्यवसायी का बेटा है।

Next Story