मनोरंजन

दुखद: कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन

jantaserishta.com
17 May 2022 1:06 PM IST
दुखद: कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन
x

बेंगलुरु: कन्नड़ सिनेमा से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है. 21 वर्षीय फेमस कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का निधन हो गया है. चेतना ने बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांसें लीं. रिपोर्ट्स की मानें तो चेतना बीते दिन ही वजन कम कराने के लिए प्लास्ट‍िक सर्जरी कराई थी. सर्जरी में हुई गलती की वजह से दूसरे दिन फेफड़ों में परेशानी होने लगी और उनका निधन हो गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतना ने अपनी सर्जरी के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था और वो अकेले ही अपने दोस्तों के साथ सर्जरी कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थीं. लेकिन सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई.
सर्जरी के बाद एक्ट्रेस की बॉडी में कुछ कॉप्लिकेशंस होने लगे और एक्ट्रेस के फेफड़ों में फ्लूइड जमा होने लगा था, जिसके बाद चेतना की मौत हो गई. एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने डॉक्टर्स पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है और अस्पताल के प्रशासन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है.
चेतना की बात करें तो वो कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस थीं. उन्होंने कई टीवी शोज में काम करके अपनी खास पहचान बनाई. चेतना को सीरियल Geetha और Doresani में उनके शानदार रोल के लिए जाना जाता है. चेतना के अचानक यूं इस दुनिया से रुख्सत होने पर उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है. हर कोई चेतना के निधन की खबर से दुखी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story