मनोरंजन
कनिका कपूर के होने वाले पति ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, 'बेबी डॉल' बनकर हाथों पर लिखवाया पिया का नाम
Rounak Dey
20 May 2022 4:35 AM GMT

x
चिटियां कलाइयां और देसी लुक गानों के जरिए कम समय में ही कनिका कपूर ने हर किसी के दिल में एक खास जगह बना ली थी।
इन दिनों बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है। कनिका कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 20 मई को कनिका कपूर अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम संग शादी रचाने वाली हैं। कनिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत इसी हफ्ते शुरू हुई थी। बीते दिनों उनकी हल्दी सेरेमनी पूरी हुई थी, जिसमें कनिका अपने पूरे परिवार के साथ धमाल मचाती हुई नजर आई थी। हल्दी के बाद कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी (Kanika Kapoor Mehendi Ceremony) भी पूरे धूमधाम के साथ पूरी हो चुकी है। मेहंदी सेरेमनी की झलक कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर दिखा दी है।
वायरल हुईं कनिका की तस्वीरें
कनिका कपूर की मेहंदी की तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि आप आसानी से इनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे। सिंगर के फैन लगातार उनकी इन तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने कनिका कपूर की तस्वीरों पर कॉमेंट किया है, 'कनिका आपको ढेर सारी बधाई..ऐसे ही मुस्कुराते रहिए।' वहीं एक दूसरे शख्स ने कॉमेंट किया है, 'अब बस आपकी शादी की तस्वीरों का इंतजार है।'
कनिका की दूसरी शादी
बता दें कि कनिका कपूर की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद कनिका और राज अलग हो गए थे। पहली शादी से कनिका को तीन बच्चे हैं। बात की जाए गौतम की तो वह और कनिका कपूर एक-दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो फिल्म पुष्पा के ऊ अंटावा के हिंदी वर्जन में कनिका कपूर ने अपनी आवाज से तो चार चांद ही लगा डाले थे। बेबी डॉल, चिटियां कलाइयां और देसी लुक गानों के जरिए कम समय में ही कनिका कपूर ने हर किसी के दिल में एक खास जगह बना ली थी।
Next Story