मनोरंजन

सफेद साड़ी और काला चश्मा पहन कर कंगना रनौत ने दिखाया Swag, वायरल हुआ Airport वीडियो

Gulabi
10 Nov 2021 4:32 PM IST
सफेद साड़ी और काला चश्मा पहन कर कंगना रनौत ने दिखाया Swag, वायरल हुआ Airport वीडियो
x
काला चश्मा पहन कर कंगना रनौत ने दिखाया Swag

Kangana Ranaut Airport Look: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान कंगना का साड़ी लुक एक बार फिर से वायरल हो गया है. सफेद साड़ी पहने और काला चश्मा लगाए कंगना का ये रॉकिंग अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कंगना इस दौरान अपने सिग्नेचर लुक में दिखाई दे रही थी.

डीप बैक नेक ब्लाउज में कंगना ने अपना बेहतरीन टैटू फ्लॉन्ट किया. इसके साथ ही कंगना ने फुटवीयर्स भी सफेद रंग के पहने हुए थे.
बता दें कि कंगना दिल्ली से वापस मुंबई लौटी हैं. कंगना को हाल ही में पद्म अवॉर्ड से नवाजा गया है.

पद्म अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर सभी का शुक्रिया अदा करते हुए अपना एक रिएक्शन वीडियो भी शेयर किया था.
सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कंगना के इस लुक में उनके झुमके चार चांद लगा रहे थे
Next Story