मनोरंजन
कंगना ने Twitter फॉलोअर्स खरीदने के सुझाव को ठुकराया
jantaserishta.com
7 May 2023 1:04 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर फॉलोअर्स खरीदने के सुझाव को खारिज कर दिया है। वह नहीं चाहती हैं कि बहुत सारे लोग उनके पर्सनल कम्यूनिकेशन देखें, जो वह फैन्स के साथ शेयर करती हैं। कंगना ने एक फैन को जवाब दिया, जिसने उन्हें दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह फॉलोअर्स खरीदने का सुझाव दिया।
सोशल मीडिया यूजर ने लिखा: कंगना आप टॉप एक्ट्रेस हैं, आपको भी अन्य एक्ट्रेसेस की तरह नकली फॉलोअर्स खरीदने चाहिए, जिनके आप बेहतर हकदार हैं।
कंगना ने इसका जवाब देते हुए कहा- नहीं नहीं, मैं नहीं चाहती कि बहुत सारे लोग मेरा पर्सनल कम्यूनिकेशन देखें, जो मैं मेरे फैन्स और उनके साथ करती हूं, जो डिजर्व करते हैं। अगर ये कम हो जाएं तो बेहतर है। भगवान कृष्ण ने कहा है कि जब तक मांगा न जाए तब तक कोई भी मूल्यवान वस्तु अर्पित न करें, इस तरह की गैरजिम्मेदारी के बुरे परिणाम होते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कंगना 'इमरजेंसी', 'चंद्रमुखी 2', 'तेजस', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' और 'द अवतार: सीता' में नजर आएंगी।
Tagsबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौतकंगना रनौतकंगना रनौत ट्विटरट्विटरBollywood actress Kangana RanautKangana RanautKangana Ranaut TwitterTwitter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





