कंगना रनौत की बढ़ सकती है मुसीबत, पासपोर्ट मामले पर जावेद अख्तर का हस्तक्षेप, कहा- एक्ट्रेस ने तथ्यों को छिपाया

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दायर की है. शुक्रवार को दायर याचिका में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए कोर्ट से कुछ तथ्यों को छिपाया है. कोर्ट से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि हाईकोर्ट ने उनसे पूछा था कि क्या उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस है तो उन्होंने इनकार कर दिया और कहा कि उनके खिलाफ सिर्फ दो ही केस फाइल हुए है. लेकिन उन्होंने कोर्ट को ये नहीं बताया कि मैंने भी कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है जो मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेंडिंग है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





