![कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें...एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी...जानें क्या है पूरा मामला कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें...एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी...जानें क्या है पूरा मामला](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/10/09/821326-kan.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किल बढ़ती जा रही है। कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। कर्नाटक की एक अदालत ने कंगना के किलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। कर्नाटक के कोर्ट ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। किसान आंदोलन के खिलाफ कंगना रनौत के विवादित ट्वीट के कारण कोर्ट ने ये आदेश दिया है।
कर्नाटक के तुमकुर में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने शुक्रवार को हाल ही में संसद में पास किए गए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर कंगना रनौत की ओर से किए गए ट्वीट को लेकर उनके खथिलाफा प्राथमिकी दर्ज करना कता निर्देश दिया है। कोर्ट ने न्यायिक पुलिस स्टेशन को निर्देश दिया है को वो कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज करें। इस मामले में शिकायतकर्ता रमेश नाइक एल द्वारा कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट पर किसानों के लिए विवादित ट्वीट कर उनका अपमान किया है।
A Karnataka court orders registration of FIR against actor Kangana Ranaut for her now-deleted tweet on farmers' protests over recently passed farm laws. (file photo) pic.twitter.com/Vd7GdZgHnC
— ANI (@ANI) October 9, 2020