
x
मॉनसून सत्र में कंगना रनौत का लग्जरी अंदाज हाथ से बुनी साड़ी संग दिखीं बेहद स्टाइलिश
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने संसद लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। मॉनसून सत्र के दौरान वह हल्के नीले रंग की हाथ से बुनी एरी सिल्क साड़ी में नजर आईं। सादगी भरे इस पारंपरिक लुक के साथ उनके लग्जरी एक्सेसरीज ने खूब ध्यान खींचा।
हाथ से बुनी एरी सिल्क साड़ी में दिखा एलिगेंट अंदाज
कंगना ने नॉर्थ-ईस्ट की एरी सिल्क से बनी हल्के नीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी थी। साड़ी का महीन बॉर्डर और सिंपल ड्रेपिंग उनके लुक को बेहद क्लासी बना रही थी। इसके साथ उन्होंने सफेद शॉर्ट-स्लीव ब्लाउज पहना।
₹35 लाख के बर्किन बैग ने खींचा ध्यान
साड़ी के साथ कंगना ने Hermès Birkin बैग कैरी किया। मीडिया रिपोर्ट्स में इस ब्लैक बर्किन बैग की कीमत करीब ₹35 लाख बताई गई है। हल्की नीली साड़ी के साथ काले बैग ने उनके लुक में लग्जरी टच जोड़ दिया।
कलाई पर ₹21 लाख की Rolex
कंगना के लुक की दूसरी खास चीज उनकी Rolex Lady-Datejust घड़ी रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राउन डायल वाली इस घड़ी की कीमत करीब ₹21 लाख बताई गई है।
ट्रेडिशनल और लग्जरी फैशन का कॉम्बिनेशन
कंगना के इस लुक की खासियत भारतीय हैंडलूम और इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड्स का कॉम्बिनेशन रहा। साड़ी का सादा और पारंपरिक अंदाज जहां उनकी भारतीय शैली को दिखा रहा था, वहीं बर्किन बैग और रोलेक्स घड़ी ने पूरे लुक को हाई-फैशन टच दिया।
Tagsकंगना रनौतकंगना पार्लियामेंट लुककंगना साड़ी लुककंगना रनौत साड़ीएरी सिल्क साड़ीएरी रिलेशनहैंडवॉवन साड़ीहर्मीस बिर्किनबिर्किन बैग₹35 लाख बिर्किनरोलेक्स लेडी डेटजस्ट₹21 लाख रोलेक्सKangana RanautKangana Parliament lookKangana saree lookKangana Ranaut sareeEri silk sareeEri relationhandwoven sareeHermes BirkinBirkin bag₹35 lakh BirkinRolex Lady Datejust₹21 lakh Rolex
Next Story





