मनोरंजन

OTT पर कंगना रनौत का पहला कदम, एकता कपूर का शो करेंगी होस्ट!

Rani Sahu
1 Feb 2022 3:58 PM GMT
OTT पर कंगना रनौत का पहला कदम, एकता कपूर का शो करेंगी होस्ट!
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही OTT पर अपना पहला कदम बढ़ाने जा रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही OTT पर अपना पहला कदम बढ़ाने जा रही हैं। कंगना रनौत किसी फिल्म या वेब सीरीज के जरिए नहीं बल्कि बतौर होस्ट वेब सीरीज पर पहला कदम बढ़ाएंगी। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बन रहा ये शो डेटिंग और रोमांस पर आधारित होगा। कंगना रनौत इस शो में होस्ट के तौर पर नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ये शो अमेरिकन रियलिटी शो Temptation Island पर आधारित होगा।

कंगना रनौत ने डिलीट की पोस्ट
कंगना रनौत ने जानकारी साझा करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट की थी जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह पहली बार कोई शो होस्ट करने जा रही हैं। कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरीज में एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन कयासों पर जवाब दिया था जिसमें दावा किया जा रहा था कि कंगना जल्द ही एकता कपूर के किसी शो का हिस्सा बनेंगी।
OTT पर कंगना रनौत का पहला कदम
आर्टिकल के साथ कंगना रनौत ने लिखा, 'जिंदगी में पहली बार कोई शो होस्ट करने जा रही हूं। लेडी बॉस एकता कपूर के लिए।' हालांकि उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में कोई और जानकारी साझा नहीं की। बता दें कि पिछले दिनों एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ALTBalaji ने एक रियलिटी शो के बारे में ऐलान किया था, जिसका पोस्टर भी शेयर किया गया था।
ALT बालाजी ने दिया था ये हिंट
पोस्टर के मुताबिक, 'एकता कपूर सबसे बड़ा और फियरलेस रियलिटी शो अनाउंस करने जा रही हैं।' इस पोस्ट के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, 'खेल अब शुरू होगा। इसमें ड्रामा होगा। क्या आप एक्साइटमेंट के इस समंदर में गोते लगाने को तैयार हैं? पागल होने का वक्त आ गया है।' कंगना रनौत और एकता कपूर का ये शो OTT प्लेटफॉर्म MX प्लेयर पर प्रसारित किया जाएगा।
Next Story