मनोरंजन

अवनीत कौर के साथ कंगना रनौत का डांस वीडियो हुआ वायरल

Tara Tandi
2 July 2023 12:54 PM IST
अवनीत कौर के साथ कंगना रनौत का डांस वीडियो हुआ वायरल
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब सिर्फ एक्टर नहीं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने हाल में अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म टिकू वेड्स शेरू रिलीज की है. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है. फिल्म हिट होने के बाद कंगना ने इसकी सक्सेस पार्टी रखी थी. इस पार्टी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इसी पार्टी से कंगना का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में क्वीन कंगना फिल्म की हीरोइन अवनीत कौर के साथ थिरकती नजर आ रही हैं.
टिकू वेड्स शेरू की सक्सेस पार्टी में कंगना रनौत और अवनीत कौर ने स्टेज तोड़ डांस किया. इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल है. पार्टी में दोनों एक्ट्रेसेस काफी चिल करते नजर आईं. साथ ही उनका लुक भी काफी यूनिक था. कंगना के साथ अवनीत दिल खोलकर डांस कर रही थीं. वहीं कंगना भी बिना शर्माए एंजॉय करते दिखीं.
पार्टी वीडियो में इसमें कंगना ने ऑरेंज कलर की ऑफ सोल्जर ड्रेस पहनी. डीपनेक ड्रेस में कंगना बेहद बोल्ड नजर आ रही थीं. वहीं अवनीत कौर ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया जिसमें उनकी अदाएं कातिलाना थीं. अवनीत ने इस लुक को हाई हील्स से कंप्लीट किया था. डांस फ्लोर पर दोनों खूब थिरकती दिखीं.
'टिकू वेड्स शेरू' अवनीत कौर की पहली फिल्म है जिसमें उन्होंने दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस किया है. इस फिल्म से अवनीत ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी है. फिल्म 23 जून को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. दर्शकों के पॉजिटिव रेस्पॉन्स के बाद कंगना ने फिल्म के स्टार्स और क्रू-मेंबर्स को सक्सेस पार्टी दी थी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका के रोल में हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'चंद्रमुखी' का रीमेक भी है.
Next Story