मनोरंजन

कंगना रनौत का दिखा एयरपोर्ट look, एक्ट्रेस बिना मास्क के आई

Shubhra Nandy
9 March 2021 11:03 AM IST
कंगना रनौत का दिखा एयरपोर्ट look, एक्ट्रेस बिना मास्क के आई
x
फेस मास्क और सैनिटाइजर्स हमारी जिंदगी का अब एक अहम हिस्सा बन चुके हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | फेस मास्क और सैनिटाइजर्स हमारी जिंदगी का अब एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। कोरोनावायरस के चलते की भी घर से बाहर बिना मास्क के नहीं निकल रहा है। ऐसे में हाल ही में कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर बिना मास्क के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कंगना रनौत एक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होती हैं। कई बार वह बिना मास्क के भी नजर आती हैं। ऐसे में किश्वर मर्चेंट ने कंगना रनौत के मास्क न लगने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह महिला हमेशा बिना मास्क के कैसे नजर आ सकती है?

कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कंगना रनौत जैसे ही गाड़ी से एयरपोर्ट पर उतरती हैं, पैपराजी उन्हें कहते हैं कि झांसी की रानी आ गई। इस पर कंगना रनौत पहले तो हंसती हैं फिर उन्हें हेलो बोलती हैं। पैपराजी को पोज देते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली जाती हैं। यह वीडियो देखने के बाद किश्वर मर्चेंट एक्ट्रेस पर सवाल खड़े करती हैं।

कंगना रनौत कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकी हैं। कंगना के करियर में 7 मार्च 2014 को रिलीज हुई फिल्म क्वीन काफी अहम है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे सात साल हो चुके हैं। ऐसे में कंगना ने ट्विटर पर फिल्म से जुड़ी कुछ बातें फैन्स के साथ शेयर की हैं। कंगना ने बताया कि उन्होंने क्वीन को पैसे के लिए किया था, इसके साथ ही उन्होंने अपने हॉलीवुड के सफर को भी बयां किया।
'मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं'
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखती हैं, "लगभग एक दशक लंबे करियर के बाद मुझे कहा गया कि बॉलीवुड की लीडिंग लेडी होने के लिए मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं। घुंघराले बाल और दबी हुई आवाज ने इसे बदतर बना दिया था। मैंने 'क्वीन' यह सोचकर साइन की थी कि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं होगी। मैंने इसे पैसों के लिए साइन किया था, जिसके पैसों से मैंने न्यूयॉर्क के फिल्म स्कूल में जाकर ट्रेनिंग ली।"


Next Story