मनोरंजन

इंटरनैशनल मीडिया पर भड़की कंगना रनौत, कहा- 'हम तो जैसे बंदर से अभी इंसान बने हैं'

Triveni
1 May 2021 1:45 AM GMT
इंटरनैशनल मीडिया पर भड़की कंगना रनौत, कहा- हम तो जैसे बंदर से अभी इंसान बने हैं
x
कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके अपना गुस्सा निकालती रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके अपना गुस्सा निकालती रहती हैं। कोरोना महामारी से भारत कैसे निपट रहा है, इस पर इंटरनैशनल मीडिया जो लिख रहा है, कंगना उस पर भड़क गई हैं। शुक्रवार दोपहर उन्होंने अपने घर से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह काफी गुस्से में दिख रही हैं। उन्होंने अथॉरिटीज से दरख्वास्त की है कि भारत सरकार की आलोचना करने वालों पर ऐक्शन लें।

कंगना ने जमकर निकाली भड़ास
इस मुद्दे को कंगना ने काफी सीरियस मैटर बताया है। कंगना को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि किसी भी मुसीबत के समय दूसरे देश भारत को टारगेट करने लगते हैं। कंगना बोलती हैं, भारत को ऐसे दिखाया जाता है जैसे लोग बंदर से अभी इंसान बने हैं। चार गोरों के सिवाय जब तक वो आकर तुमको गुलाम नहीं बनाएंगे तब तक तुमको पता ही नहीं होगा कि कैसे उठना बैठना खाना है। तुमको तो पता ही नहीं है, डेमोक्रेसी कैसी होती है। तुम्हें किसको चुनना चाहिए। तुम्हें तो अक्ल ही नहीं है। इनका चैनल कौन बनता है, ये जो बुद्धिजीवी है। कंगना बोलती हैं कि मैगजीन पर लाशों के फोटो आते हैं और ये लाशें बेस्ट सेलिंग हैं। कंगना ने इस वीडियो में जमकर भड़ास निकाली है।
चेतन भगत पर निकाला था गुस्सा
इससे पहले कंगना चेतन भगत पर भी भड़क चुकी हैं। दरअसल चेतन ने फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन को बेस्ट कहा था। इस पर कंगना ने सवाल किया था कि वो कहां से बेस्ट हैं। साथ ही लिखा था कि आप सब भारत और भारतीयों से नफरत करना बंद करो।


Next Story