मनोरंजन

Kangana Ranaut ने खुद को बताया मधुबाला की कॉपी, शेयर की कई तस्वीरें

Rounak Dey
24 Feb 2023 10:53 AM IST
Kangana Ranaut ने खुद को बताया मधुबाला की कॉपी, शेयर की कई तस्वीरें
x
कई तस्वीरें भी शेयर की और एक फोटो पर लिखा, ''हे भगवान, यह फिल्म इंडस्ट्री में मेरा पहला साल है।''
एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कंगना ने शुरुआती दिनों की कुछ तस्वीरें शेयर की और अपनी तुलना मधुबाला से कर डाली। कंगना के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मधुबाला के साथ अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है और लिखा, “जैसा कि लोग चाहते हैं कि मैं पर्दे पर सिनेमा की देवी मधुबाला की भूमिका निभाऊं तो जब मैंने शुरुआत की थी तो मैं मधुबाला की जवानी के दिनों की हूबहू कॉपी थी। अब इसके बारे में निश्चित नहीं हूं।”
इसके बाद कंगना ने बॉलीवुड में अपनी यंग ऐज की और भी कई तस्वीरें भी शेयर की और एक फोटो पर लिखा, ''हे भगवान, यह फिल्म इंडस्ट्री में मेरा पहला साल है।''
Next Story