मनोरंजन

'टीकू वेड्स शेरू' के सेट से कंगना रनोट ने शेयर की तस्वीर, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ आई नजर

Rounak Dey
11 Dec 2021 4:09 PM IST
टीकू वेड्स शेरू के सेट से कंगना रनोट ने शेयर की तस्वीर, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ आई नजर
x
इसके अलावा कंगना रनोट सीता, धाकड़ और इमली में भी लीड किरदार में नजर आने वाली हैं।

एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर देश के समसमायिक मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त करती रहती हैं। साथ ही अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने पहले प्रोडक्शन फिल्म 'टीकू वेड्स शेरु' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आ रही हैं।

'नवाजुद्दीन सर के साथ गप-शप'




कंगना ने इस फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। फोटो में नवाजुद्दीन और कंगना सेट पर एक दूसरे से बात चीत करते नजर आ रहे हैं। फोटो में अभिनेत्री पीले कलर के सूट में नजर आ रही हैं और नवाजुद्दीन कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, टीकू वेडस शेरू के सेट पर नवाजुद्दीन सर के साथ गप-शप।
इस फिल्म का निर्माण कंगना रनोट के प्रोडक्शंस हाउस मणिकर्णिका फिल्म के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री अवनीत कौर मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को साई कबीर डायरेक्ट कर रहे हैं। कबीर इससे पहले कंगना की फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
कंगना की आने वाली फिल्मे
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो सर्वेश मारवा के निर्देशन में बनी फिल्म तेजस में नजर आने वाली हैं इस फिल्म में कंगना एक भारतीय वायु सेना के आधिकारी के मुख्य किरदार में नजर आएगी। इस फिल्म का निर्माण आरएसवीपी मूवीस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है। इसके अलावा कंगना रनोट सीता, धाकड़ और इमली में भी लीड किरदार में नजर आने वाली हैं।

Next Story