मनोरंजन

कंगना रनौत ने शेयर कर दी बेहद ही हॉट फोटो, नजर हटाना मुश्किल

jantaserishta.com
12 Aug 2021 11:39 AM IST
कंगना रनौत ने शेयर कर दी बेहद ही हॉट फोटो, नजर हटाना मुश्किल
x

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आगामी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी कर ली हैं। इस बात की जानकारी कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म शूटिंग के दौरान की कुछ खास फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए दी हैं।

फोटो शेयर करते हुए कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और लिखा, "रैप फॉर मी.. मैं अभी से टीम को मिस कर रही हूं #धाकड़। " इस पोस्ट के बाद उन्होंने कई और स्टोरीज शेयर की हैं, जिसमे उन्होंने टीम के साथ रैप अप पार्टी के बारे में बताया है। इसके साथ ही कंगना ने इंस्टाग्राम पर बुडापेस्ट में धाकड़ के सेट पर अपने आखिरी दिन के वीडियो भी शेयर किया है , जो वायरल हो रहा है।
वीडियो में कंगना अपने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से पूछती नजर आ रही हैं कि वे उन्हें मिस करेंगे या नहीं। दोनों ने हां में जवाब दिया और कहा कि उन्होंने एक एंटरटेनी शानदार फिल्म बनाई है और उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। एक अन्य वीडियो में, धाकड़ टीम कंगना रनौत को अलविदा कहते हुए उन्हें चीयर करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं एक स्टील इमेज में कंगना बाथ टब में लेटी दिखाई दे रही हैं।
फिल्म 'धाकड़' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसे रजनीश घई डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में 'एजेंट अग्नि' के रूप में नजर आएंगी। उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शारिब हाशमी भी लीड रोल में है। यह फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित है। अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्म में एक निगेटिव रोल में नजर आएंगे।






'धाकड़' के अलावा ये फिल्में भी हैं पाइपलाइन में
'धाकड़' के अलावा, कंगना के पास पाइपलाइन में 'थलाइवी', पीरियड ड्रामा 'मणिकर्णिका रिटर्न्‍स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' और 'तेजस' जैसी फिल्में भी हैं। दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना दूसरी बार निर्देशक की भूमिका में नजर आएंगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story