मनोरंजन
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सक्सेस पर बोली कंगना रनौत
Manish Sahu
31 July 2023 9:25 AM GMT

x
मनोरंजन: बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्मकार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हर गुजरते दिन के साथ अच्छे से अच्छा कलेक्शन कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 11।10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन 16 करोड़ की कमाई करके टोटल 27 करोड़ यह कमा चुकी है। करण जौहर और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इस आंकड़े को देखकर बहुत खुश हो रही है। लेकिन कंगना रनौत, निरंतर करण जौहर के वो वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिसमें वह बोलते दिखाई दे रहे हैं कि पैसा फेंककर वह कुछ भी कर सकते हैं। फिल्म हिट हो या फ्लॉप, वह अपनी फिल्म के सिर्फ अच्छे ही रिव्यूज मीडिया में छपवा सकते हैं।
कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें करण से एक स्टूडेंट सवाल कर रहा है। जिसके जवाब में करण बोलते हैं कि नंबर्स बदले जा सकते हैं। वह पैसे देकर कुछ भी बदलवा सकते हैं। अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में कंगना ने लिखा है- वाह, करण जौहर जी जो बोल रहे हैं कि मैं पैसे फेंककर कुछ भी करवा सकता हूं। कुछ भी प्रीपरेशन बिल्ड कर सकता हूं। फ्लॉप को हिट, हिट को फ्लॉप, दिन को रात, रात को दिन साबित कर सकता हूं, केवल पैसे फेंककर। क्या आपको लगता है करण जौहर सही बोल रहा है? कंगना ने करण की फिल्म के कलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। कंगना को यह फिल्म अच्छी नहीं लगी। ऐसे में उनका कहना है कि एक बेकार फिल्म इतनी कमाई कैसे कर सकती है।
ऐसे में कंगना ने सबूत के साथ करण पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पैसे देकर कुछ भी बदलवा सकते हैं। तो इसका मतलब तो यही हुआ कि करण ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के कमाई के आंकड़े भी मैन्युपुलेट किए हैं। इससे पहले भी कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर रणवीर सिंह, आलिया भट्ट पर निशाना साधा था। रणवीर को कंगना ने 'कार्टून' कहा था। साथ ही कहा था कि वह करण जौहर की दी हुई सलाह पर चलना बंद करें। फैशन च्वॉइस को लेकर भी कंगना ने सवाल खड़े किए थे। करण एवं कंगना का 36 का आंकड़ा पुराना रहा है। कंगना जब करण के चैट शो में आई थीं तो उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे, तभी से दोनों के बीच अनबन चल रही है। कंगना ने स्पष्ट तौर पर करण को इंडस्ट्री में नेपोटिज्म फैलाने का जिम्मेदार बताया था।

Manish Sahu
Next Story