मनोरंजन

भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं कंगना रनौत, इस एक्ट्रेस ने कहा

jantaserishta.com
7 Sept 2023 5:00 PM IST
भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं कंगना रनौत, इस एक्ट्रेस ने कहा
x
मुंबई: दक्षिण भारत की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक ज्योतिका ने कंगना रनौत को भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक बताया है। उन्‍हाेंने 'चंद्रमुखी 2' को लेकर कहा कि वह कंगना के काम की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
कंगना ने 'चंद्रमुखी 2' में वही भूमिका दोहराई है, जो मूल फिल्म में ज्योतिका ने निभाई थी। इससे पहले कंगना ने 'चंद्रमुखी' में ज्योतिका के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वह अपनी भूमिका की तैयारी के लिए लगभग रोजाना ज्योतिका का प्रतिष्ठित किरदार देखती हैं। दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया में ज्योतिका ने कंगना को चंद्रमुखी की भूमिका निभाते हुए देखकर बेहद गर्व और उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कंगना की उपस्थिति की प्रशंसा की और खुद को कंगना के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक बताया।
उन्‍होंने पोस्‍ट किया, "भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक को 'चंद्रमुखी' की भूमिका निभाते देखकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है, कंगना आप आकर्षक लग रही हैं। मैं आपके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं विशेष रूप से इस फिल्‍म को देखने का इंतजार कर रही हूं।''
'चंद्रमुखी 2' एक आगामी तमिल भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है। यह फिल्‍म पी. वासु द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह चंद्रमुखी (2005) की अगली कड़ी है। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही राघव लॉरेंस, महिमा नांबियार, लक्ष्मी मेनन, वडिवेलु (अपनी भूमिका को दोहराते हुए), सृष्टि डांगे, राधिका सरथकुमार, वाई जी महेंद्रन, रवि मारिया और अन्य सहायक भूमिकाएं निभा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story