मनोरंजन

बुआ बनने वाली हैं कंगना रनौत, शेयर की भाभी की गोद भराई की तस्वीर

Rani Sahu
25 July 2023 12:39 AM IST
बुआ बनने वाली हैं कंगना रनौत, शेयर की भाभी की गोद भराई की तस्वीर
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही बुआ बनने वाली हैं। कंगना ने अपनी भाभी रितु की गोद भराई की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। कंगना रनौत के भाई अक्षत रनौत ने तीन साल पहले रितु से शादी की थी। कंगना के घर में किलकारियां गूंजने वाली है।
कंगना ने भाभी रितु की गोद भराई की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। तस्वीरों में कंगना की मां, उनकी बहन रंगोली और भाभी समेत पूरा परिवार नजर आ रहा है।एक तस्वीर में कंगना अपनी भाभी को हार गिफ्ट करती भी नजर आ रही है।
तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, बहुत ही कीमती पल शेयर कर रही हूं। ये रितु रनौत की गोद भराई की फोटोज हैं। हम लोग बेबी रनौत के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत सारा धन्यवाद।
Next Story