मनोरंजन

कंगना रनौत ने खुद बताया क्यों नहीं हो पा रही है उनकी शादी!

Subhi
12 May 2022 6:31 AM GMT
कंगना रनौत ने खुद बताया क्यों नहीं हो पा रही है उनकी शादी!
x
कंगना रनौत खुद से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच अपनी शादी के बारे में भी चर्चा करती रहती हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी शादी क्यों नहीं हो पा रही। कंगना का कहना है कि लोग उनके बारे में अफवाहें उड़ाते रहते हैं कि वह लोगों से झगड़े करती रहती हैं।

कंगना रनौत खुद से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच अपनी शादी के बारे में भी चर्चा करती रहती हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी शादी क्यों नहीं हो पा रही। कंगना का कहना है कि लोग उनके बारे में अफवाहें उड़ाते रहते हैं कि वह लोगों से झगड़े करती रहती हैं। कंगना ने मजाक में कहा कि ऐसी अफवाहों से लोगों ने उनके बारे में धारणा बना ली है और अब उन्हें मैच हीं मिल रहा। कंगना के धाकड़ को-स्टार अर्जुन रामपाल ने उनकी अच्छाइयों की लिस्ट बनाई है और उनके लिए लड़का खोज रहे हैं।

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह एजेंट अग्नि के रोल में हैं। इसका गाना रिलीज हो चुका है जिसमें कंगना बोल्ड अवतार में दिखी थीं। फिल्म के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह असल जिंदगी में भी धाकड़ हैं? कंगना ने इस पर जवाब दिया, ऐसा नहीं है। असल जिंदगी में मैं किसे पीटूंगी? मेरी शादी इसीलिए नहीं हो पा रही कि आपके जैसे लोग मेरे बारे में अफवाहें फैलाते हैं।

सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या उनकी शादी इसलिए नहीं हो पा रही क्योंकि लोग ऐसा मानते हैं कि वह टफ हैं? इस पर कंगना जवाब देती हैं, हां क्योंकि मेरे बारे में अफवाहें हैं कि मैं लड़कों को पीट देती हूं। इस बातचीत के दौरान अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे। उन्होंने सिद्धार्थ से कहा कि अफवाहें न फैलाएं। इसके बाद अर्जुन ने कंगना की खूबियां गिनवाईं। बोले, मैं बस यह कह सकता हूं कि कंगना लाजवाब ऐक्टर हैं। वह जो भी करती हैं, रोल के लिए करती हैं लेकिन असल जिंदगी में ऐसी नहीं हैं। असल जिंदगी मं वह बहुत स्वीट, प्यारी और भगवान से डरने वाली हैं। वह पूजा-पाठ और काफी योग करती हैं। वह असल में बहुत नॉर्मल इंसान हैं।

टीवी एक्टर्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ में देखना फैंस को भी पसंद है। यही वजह है कि मीडिया फोटोग्राफर्स दोनों को हमेशा कैप्चर करते हैं। दोनों जब भी शूट से आते हैं तो साथ में दिखते हैं। साथ में लंच या डिनर पर जाते हैं तो भी उन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं हर दिन दोनों की वीडियोज और फोटोज आते हैं। अब दोनों को लेकर भारती सिंह ने एक स्टेटमेंट दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने करण कुंद्रा से इस बारे में एक सवाल भी किया है।


Next Story