मनोरंजन
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को बताया फर्जी?
jantaserishta.com
18 July 2023 3:17 PM IST

x
रणबीर-आलिया की तरफ है इशारा?
मुंबई (एजेंसी): एक्ट्रेस-फिल्ममेकर कंगना रनौत ने फर्जी खबरें फैलाने वाले "फर्जी जोड़ी" पर एक पोस्ट साझा किया और दावा किया कि हाल ही में एक फैमिली ट्रिप पर, पत्नी और उनके बच्चे को "नजरअंदाज" कर दिया गया।
इस पोस्ट को लेकर फैंस का मानना है कि कंगना ने बिना नाम लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर कटाक्ष किया है, क्योंकि कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर लंदन में अपनी मां नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे, जबकि आलिया भट्ट इंडिया में बेटी के साथ थी।
'धाकड़' एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "फेक हसबैंड और वाइफ की जोड़ी की एक और न्यूज, जो अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं और ऐसे दिखाते हैं जैसे वह कपल हों। ये कपल फिल्म घोषणाओं के बारे में फेक न्यूज फैलाते हैं, जोकि बनी भी नहीं है। मिंत्रा को खुद का ब्रांड बताते हैं।"
"इसके अलावा किसी ने भी ये नहीं लिखा कि कैसे पत्नी और बेटी को हालिया फैमिली ट्रिप में नजरअंदाज किया गया। जबकि, तथाकथित पति मुझे टेक्स्ट कर रहा था और मिलने की गुजारिश कर रहा था। इस फर्जी जोड़ी को बेनकाब करने की जरूरत है।"
उन्होंने पोस्ट में कहा, "ऐसा ही होता है जब आप मूवी प्रमोशन, पैसे और काम के लिए शादी करते हैं। इस एक्टर ने माफिया डैडी के प्रेशर में आकर शादी की। उससे ये प्रॉमिस किया गया था कि पापा की परी से शादी करने पर उसे ट्रायोलॉजी रिटर्न में मिलेगी। ट्रायोलॉजी फिल्म का डिब्बा बंद हो गया और वह अब इस फेक मैरिज से निकलने के लिए बेताब है।"
एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, "लेकिन दुख की बात ये है कि अब उससे बाहर आने का कोई रास्ता नहीं है। उसे अब अपनी बेटी और पत्नी पर फोकस करना चाहिए। ये इंडिया है, यहां पर एक बार शादी हो गई, तो हो गई। अब सुधर जाओ।"
Tagsकंगना रनौतरणबीर कपूरआलिया भट्टकंगना रनौत न्यूज़Kangana RanautRanbir KapoorAlia BhattKangana Ranaut News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





