मनोरंजन

Kangana Ranaut: भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रणौत की बढ़ीं मुश्किलें

Bharti Sahu 2
3 May 2024 1:08 AM GMT
Kangana Ranaut: भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रणौत की बढ़ीं मुश्किलें
x

मुंबई: कंगना रणौत बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे राजनीति में आने से पहले भी लगभग हर राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखती आई हैं। आज यानी गुरुवार को 'संयुक्त किसान मंच' के संयोजक हरीश चौहान ने कहा, 'कंगना किसानों से कैसे वोट मांग सकती हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रणौत की मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही हैं। जब से भाजपा ने उन्हें अपना लोकसभा प्रत्याशी चुना है तब से लेकर अब तक हर दिन कोई न कोई नया मामला उनके खिलाफ निकल ही रहा है। हाल ही में खबर आई है कि 'संयुक्त किसान मंच' ने कंगना से कथित रूप से उनपर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए माफी की मांग की है।

कंगना ने किया किसानों का अपमान

कंगना रणौत बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे राजनीति में आने से पहले भी लगभग हर राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखती आई हैं। आज यानी गुरुवार को 'संयुक्त किसान मंच' के संयोजक हरीश चौहान ने कहा, 'कंगना किसानों से कैसे वोट मांग सकती हैं। वे कैसे उम्मीद कर सकती है कि हम उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने हमारा अपमान किया था'।

संयुक्त किसान मंच' के संयोजक हरीश चौहान आगे कहते हैं, 'कंगना ने किसानों का अपमान किया है। हम उनका समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने हमारे लिए क्या किया है। हम उन्हें वोट देंगे जो हमारे हित के बारे में बात करेगा और सोचेगा।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कर रहे थे प्रदर्शन

साल 2020 से 2021 के दौरान किसान 'तीन कृषि कानूनों के खिलाफ' प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान कथित रूप से कंगना ने कई बयान दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब 'संयुक्त किसान मंच' के संयोजक हरीश चौहान उसी बात का जिक्र करते हुए कंगना से माफी की मांग रख रहे हैं।

Next Story