मनोरंजन
एक्ट्रेस कंगना को याद आ रहे हैं मां के बने लड्डू, शेयर की ये तस्वीरें
jantaserishta.com
14 Jan 2023 4:01 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने गृहनगर मनाली में बर्फबारी की एक झलक साझा की और कहा कि उन्हें अपनी मां के बनाए लड्डू और अपने पिता द्वारा बनाए गए पहाड़ी मांस की याद आ रही है। उन्होंने मनाली में अपने बर्फ से ढके बंगले की कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
मनाली में अपने बर्फ से ढके घर की एक तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "यह ठंड का मौसम भी घर में मा के हाथ के तिल/हल्दी के लड्डू खाए बिना ही जाएगा।"
घर की दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा है, अलाव और पापा का बनाया हुआ पहाड़ी मीट को मिस कर रही हूं, निश्चित तौर पर सीजनल स्कीइंग मिस कर रही हूं।
कंगना वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे उन्होंने पहले एक म्यूजिकल ड्रामा बताया था।
एक्ट्रेस 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी और डायरेक्टर भी हैं। फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशक नायर, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
कंगना के पास सर्वेश मेवाड़ा की 'तेजस' भी है, जिसमें वह एक भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनकी फिल्म 'द अवतार : सीता' भी योजना में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





