मनोरंजन

सिद्धू मूसे वाला की दर्दनाक हत्या पर कंगना ने जताया दु:ख, पंजाब सरकार पर हमला बोल उठाया सवाल

Neha Dani
31 May 2022 4:15 AM GMT
सिद्धू मूसे वाला की दर्दनाक हत्या पर कंगना ने जताया दु:ख, पंजाब सरकार पर हमला बोल उठाया सवाल
x
सिद्धू, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर थे और गोल्डी बरार को बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी अन्य सिलेब्स की तरह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) के निधन से गमगीन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया (Kangana Ranaut on Sidhu Moose wala) पर एक पोस्ट शेयर कर दुख बयां किया है। साथ ही पंजाब सरकार (Kangana on Punjab Govt) पर निशाना साध दिया है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सिद्धू मूसेवाला की 28 साल की उम्र में गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। उन्हें मौत के घाट उतारने की जिम्मेदारी कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार (Goldy Brar) ने ली है। इस मामले की जांच SIT की टीम कर रही है। सिद्धू की मौत से फैंस को गहरा झटका लगा है, वहीं सिलेब्स भी सदमे में हैं।

कंगना रनौत ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को बहुत ही दुखद घटना करार दिया है। साथ ही पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पंजाब के जाने-माने चेहरे सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई है। यह बहुत ही दुखद है। ये घटना पंजाब की कानून व्यवस्था को स्पष्ट रूप से बयान करती है।'
कंगना रनौत का पोस्ट
गोलियों से किया छलनी
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को पंजाब के मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद फौरन उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से एक दिन पहले ही उनकी सिक्योरिटी घटाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला सहित करीब 420 ऐसे लोगों की सरकारी सुरक्षा वापस ले ली थी, जिन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।
तिहाड़ जेल से जुड़े मर्डर के तार!
बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के तार दिल्ली के तिहाड़ जेल से जुड़े गुए हैं। सिद्धू, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर थे और गोल्डी बरार को बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है।

Next Story