मनोरंजन

पहली शादी के बाद टूट गए थे Kamal Haasan

Rajesh
4 Sep 2024 11:15 AM GMT
पहली शादी के बाद टूट गए थे Kamal Haasan
x

Mumbai.मुंबई: साउथ से बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ सफल रही है लेकिन, उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। करियर के उतार-चढ़ाव तो थे ही मगर निजी जिंदगी में भी एक्टर को काफी कुछ फेस करना पड़ा था। उन्होंने दो-दो शादियां की मगर उनकी एक भी शादी नहीं टिकी। यहां तक कि वो शादी से पहले कई सालों तक लिव इन में भी रहे। लेकिन, फिर भी अपना कोई रिश्ता वो बचा नहीं पाए। बल्कि रिश्ता टूटने का उन पर काफी असर पड़ा। एक समय पर उनका शादी से भरोसा खत्म होने लगा था।

दरअसल, कमल हासन ने पहली शादी क्लासिकल डांसर वाणी गणपति से की थी। उनकी शादी साल 1978 में हुई थी। इनका रिश्ता 10 सालों तक चला था और 1988 में तलाक हो गया था। ऐसे में अपने टूटे रिश्ते और शादी को लेकर कमल हासन ने एक बार सिमी ग्रेवाल के शो में बात भी की थी, जिसमें उनका दर्द छलका था। उन्होंने बताया था कि पहली शादी के टूट जाने के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। एक्टर ने खुलासा किया था कि उनकी पहली शादी उनके लिए काम नहीं कर रही थी। एक्टर को खुशियों का तलाश थी, जो कि इस रिश्ते से नहीं मिल रही थी। इसकी वजह से उनकी शादी से विश्वास खत्म होने लगा था।
शादी के पहले दिन ही आने लगे थे नेगेटिव ख्याल
पहली शादी टूटने की वजह को लेकर एक्टर ने बताया था कि इस रिश्ते में ना तो केयर रह गई थी और ना खुशी। उनका मानना था कि ये एकदम कठोर और नीरश हो गई थी। कमल हासन ने ये भी बताया था कि वाणी से उनका तलाक काफी दर्दनाक रहा था। जबकि उन्होंने लव मैरिज की थी। इसके चलते शादी से विश्वास खत्म होने लगा था। सिमी गरेवाल के शो के दौरान कमल हासन की दूसरी शादी सारिका से भी हो गई थी। कमल हासन के मुताबिक, शादी के पहले दिन से ही उन्हें अजीब ख्याल आने लगा था। उनके मन में पहले दिन से ही शादी और रिश्ते को लेकर डाउट होने लगा था।
एक्ट्रेस सारिका की वजह से टूटा था कमल हासन का पहली पत्नी से रिश्ता?
बहरहाल, अगर बात की जाए तो कमल हासन का पहली पत्नी वाणी गणपति से रिश्ता टूटने की वजह के बारे में बात की जाए तो माना जाता है कि 10 साल का रिश्ता एक्ट्रेस सारिका के साथ कमल हासन की बढ़ती नजदीकियों की वजह से टूटा था। 1988 में वाणी से तलाक लेने के बाद कमल ने सारिका से शादी कर ली थी। इस शादी से वो दो बेटियों अक्षरा और श्रुति हासन के पिता बने। फिर साल 2004 में एक्टर का सारिका से भी तलाक हो गया था।
Next Story