मनोरंजन

Kallu का नया गाना ‘जिला बक्सर के हई’ रिलीज, दिखा राउडी अंदाज

Saba Naaz
14 Jun 2026 8:43 PM IST
Kallu का नया गाना ‘जिला बक्सर के हई’ रिलीज, दिखा राउडी अंदाज
x

मनोरंजन:अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जिला बक्सर के हईs’ यूट्यूब पर रिलीज, फैंस ने बताया धमाकेदार | भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जिला बक्सर के हईs’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ‘Kallu Music World’ पर जारी किया गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों के बीच इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे डीजे और शादी समारोह के लिए परफेक्ट ट्रैक बता रहे हैं।

इस गाने में कल्लू के साथ भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है, जिससे गाने में और भी जान आ गई है। वीडियो में कल्लू के साथ एंजेल लीजा नजर आ रही हैं, जो अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। गाने में दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में एक सीन में एंजेल लीजा कल्लू की तारीफ करते हुए कहती हैं कि “इलाका किसी का भी हो, धमाका सिर्फ तुम ही करते हो।” इस पर कल्लू अपने टशन भरे अंदाज में जवाब देते हैं कि “भले ही देखने में उम्र कम है, लेकिन हम छोटे-मोटे नहीं बल्कि बड़े घर के हैं और जिला बक्सर के रहने वाले हैं।”

गाने में कल्लू काले सूट में राउडी और हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं, जबकि एंजेल लीजा शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। डीजे बीट्स और तेज म्यूजिक के कारण यह गाना युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा, “गर्दा बा हो कल्लू भैया, पूरा बक्सर खुश बा इ गाना सुन के।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “बक्सर के बाघ कल्लू भैया!” कई लोग इसे सुपरहिट गाना बता रहे हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं कुल मिलाकर यह गाना रिलीज के साथ ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है और तेजी से व्यूज बटोर रहा है।

Next Story