मनोरंजन

इन एक्ट्रेस के साथ हो गई थीं काका की आंखें चार

Rounak Dey
13 May 2023 3:42 PM GMT
इन एक्ट्रेस के साथ हो गई थीं काका की आंखें चार
x
सात साल की डेटिंग के बाद भी नहीं कर पाए शादी!
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राजेश खन्ना अपने दौर के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रहे। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने स्टारडम को जीया। अपने अभिनय, तेवर और लुक के अलावा काका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। कहा जाता है कि बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को वह दिल दे बैठे थे। इतना ही नहीं, दोनों ने करीब सात वर्ष तक एक-दूजे को डेट किया, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। कौन थीं वह एक्ट्रेस और क्यों नहीं हो पाया दोनों का विवाह? आइए जानते हैं...
जिस एक्ट्रेस पर काका का दिल आया था, वह कोई और नहीं बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा अंजू महेंद्रू थीं। अंजू का जन्म 11 जनवरी 1946 को मुंबई में ही हुआ और उन्होंने सिर्फ टेलीविजन ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया।
अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू कई सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन जब 1971 में राजेश खन्ना ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया, तो उन्होंने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई में उन्हें एक आलीशान बंगला भी खरीद कर दिया, लेकिन अंजू शादी को तैयार नहीं हुईं।
इस बीच अंजू का नाम वेस्टइंडीज क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ भी जुड़ने लगा, तो राजेश खन्ना ने 1972 में अंजू से रिश्ता तोड़ लिया और इसके बाद 1973 में डिंपल कपाड़िया के संग शादी रचा ली। वहीं, अंजू महेंद्रू ने भी एक्टर अमजद खान के भाई इम्तियाज खान से शादी कर ली।
Next Story