मनोरंजन
काजोल का दिखा 'बॉस लेडी' अवतार, जंपसूट में देख फैंस की सांसे गई थम
Shubhra Nandy
29 Jan 2021 6:49 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में जंपसूट में फोटोशूट करवाया है. 'बॉस लेडी' अवतार में कराए गए उनके इस फोटोशूट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में जंपसूट में फोटोशूट करवाया है. 'बॉस लेडी' अवतार में कराए गए उनके इस फोटोशूट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं
इन तस्वीरों में काजोल ग्रीन कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं. काजोल ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मिशो डिजाइन के बड़े-बड़े हूप्स डाले थे, जिसके साथ न्यूड टोन मेकअप, बीमिंग हाइलाइटर. स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और स्लीक हेयर रखा था.
काजोल ने इस ड्रेस को इंडियन डिजाइनर रागिनी आहूजा के फैशन लेबल IKAI का डिजाइन किया हुआ कॉर्डिनेट सेट चुना. काजोल का ये मोनोक्रोमैटिक सेट एक तरह का जंपसूट है, जिसका नाम टील शिबोरी है. ये पूरी तरह से कॉटन फैब्रिक पर बना हुआ है.
जंपसूट में V शेप नेकलाइन बनी है, जिसे सिर से पैर तक एक जैसा लुक दिया गया है. वहीं, कमर के बीचों बीच टेपर्ड यानी ड्रॉपिंग पैटर्न बना है. काजोल के इस ड्रेस की कीमत 19, 100 रूपये हैं.
काजोल आखिरी बार फिल्म 'तान्हाजी' में नजर आई थीं. उनकी ओटीटी पर पहली फिल्म 'त्रिभंगा' है, जो हाल ही में रिलीज हुई है.
Next Story





