भारत
एक्ट्रेस काजोल ने फैंस को कर दिया हैरान, कहा- कठिन परीक्षा से गुजर रही हूं
jantaserishta.com
9 Jun 2023 2:15 PM IST

x
फाइल फोटो
सोशल मीडिया से लिया ब्रेक.
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने कहा है कि वह जिदंगी की सबसे कठिन परीक्षा से गुजर रही हैं और इसलिए वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। शुक्रवार को काजोल ने इंस्टाग्राम से अपनी सभी तस्वीरों को आर्काइव कर लिया, जिसका मतलब है कि उन्होंने अस्थायी रूप से अपनी तस्वीरें छिपाई हैं।
उसके पास बस एक पोस्ट है, जिसमें लिखा है: जिंदगी की सबसे कठिन परीक्षा का सामना कर रही हूं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा: सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। फिलहाल, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह ब्रेक क्यों ले रही हैं। फैंस का दावा है कि यह उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट 'द गुड वाइफ' के प्रमोशन की रणनीति है।
हालांकि, कई लोगों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट भी किया। एक ने कहा, आपके कमबैक का इंतजार है। वहीं, अन्य यूजर ने लिखा,आप मेरी प्रेरणा हैं। 'द गुड वाइफ' के भारतीय रूपांतरण का टाइटल 'द गुड वाइफ- प्यार, कानून, धोखा' है, जिसमें काजोल एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। ओरिजनल सीरीज 'द गुड वाइफ', सीबीएस स्टूडियो द्वारा स्कॉट फ्री प्रोडक्शंस और किंग साइज प्रोडक्शंस के सहयोग से बनाई गई थी।
Taking a break from social media. pic.twitter.com/9utipkryy3
— Kajol (@itsKajolD) June 9, 2023
Tagsबॉलीवुड एक्ट्रेस काजोलकाजोलकाजोल सोशल मीडियाकाजोल सोशल मीडिया ब्रेकBollywood actress KajolKajolKajol social mediaKajol social media break
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





