मनोरंजन

काजोल ने बहन तनीषा के 46वें जन्मदिन पर लुटाया प्‍यार

Admin4
3 March 2024 10:09 AM GMT
काजोल ने बहन तनीषा के 46वें जन्मदिन पर लुटाया प्‍यार
x
मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर ब‍हन काजोल ने इंस्टाग्राम पर तनीषा के साथ एक सेल्फी शेयर की।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में दोनों एक्‍ट्रेस मुस्कुरा रही हैं। काजोल पाउडर पिंक कलर की साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। एक्‍ट्रेस ने सेल्फी को कैप्शन दिया, “मेरी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपका जीवन हमेशा प्रकाश, प्यार और हंसी से भरा रहे, आई लव यू।

तनीषा ने 2003 में फिल्म 'श्‍श्‍श' से बॉलीवुड में डेब्‍यूू किया था। इसके बाद उन्‍होंने 'सरकार' और 'सरकार राज' फिल्‍म में भी काम किया। एक्‍ट्रेस हाल ही में डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन में नजर आई थीं।
काजोल को पिछली बार 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'द ट्रायल' में देखा गया था। वह अगली बार कृति सेनन के साथ 'दो पत्ती' में दिखाई देंगी। इस फिल्‍म में काजोल एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्‍म टीचर लॉन्‍च हो चुका है।
Next Story