भारत
जब -27 डिग्री में काजोल ने शिफॉन सूट पहन की थीं शूटिंग, जानें उस समय की बात
jantaserishta.com
27 May 2023 1:10 PM IST

x
फिल्म 'फना' को 17 साल पूरे हो गए है।
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'फना' को 17 साल पूरे हो गए है। उन्होंने कड़ाके की ठंड में फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव को याद किया। एक्ट्रेस ने साझा किया कि उन्होंने और आमिर खान ने पोलैंड में माइनस 27 डिग्री सेल्सियस में एक गाने की शूटिंग की थी, और उन्होंने सिर्फ शिफॉन सलवार कमीज पहनीं हुई थी, जबकि आमिर ने मोटी जैकेट खरीदी थी।
काजोल ने अपने ट्विटर पर एक लंबा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा: मेरे कई कमबैक में से यह भी एक रहा, लेकिन जूनी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। आप सभी ने मेरी यादों को हमेशा प्यार किया है तो कुछ और यादें भी आपके साथ साझा करती हूं।
उन्होंने आगे कहा: पोलैंड में फिल्म की शूटिंग के पहले दिन माइनस 27 डिग्री तापमान था और मैंने बर्फीली झील में पतली सी शिफॉन की सलवार कमीज पहन रखी थी। बाहर ठंडी हवाएं चल रही थीं। वहीं, आमिर ने मोटी जैकेट पहनी हुई थी, जिसे उन्होंने सिर्फ शूटिंग के लिए लोकल मार्केट से खरीदा था। इसलिए उनके चेहरे पर वह नेचुरल कराहना नहीं है, जो मेरे फ्रोजन फेस पर नजर आई।
उन्होंने आगे लिखा: सबसे बड़ी बात यह रही कि जब हम मुंबई वापस आए तो इस पूरे गाने को खारिज कर दिया गया और रिशूट किया गया।
कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित 'फना' में काजोल एक ऐसी लड़की का किरदार निभाती है, जिसे दिखाई नहीं देता। उन्हें अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान टूरिस्ट गाइड रेहान से प्यार हो जाता है। हालांकि, रेहान की असली पहचान सामने आने पर उनकी प्रेम कहानी में एक अलग मोड़ आता है।
Tagsएक्ट्रेस काजोलकाजोलकाजोल शूटिंगपोलैंडमाइनस 27 डिग्रीactress kajolkajolkajol shootingpolandminus 27 degree
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





