
x
Entertainment मनोरंजन : काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इन दिनों वह इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने अपने बच्चों के बारे में बात की।
इसी बातचीत में बताया कि क्यों बच्चों को काजोल की फिल्में पसंद नहीं आती हैं। बातचीत में काजोल कहती हैं, ‘मेरे बच्चों को मेरी फिल्में पसंद नहीं है। हां, वह मेरी एक्टिंग की तारीफ करते हैं। मगर जब बड़े पर्दे पर मुझे रोते हुए देखते हैं तो सहम जाते हैं। मैं कई बार कहती हूं कि ये एक्टिंग है, सच में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। बस इसी एक वजह से बच्चे मेरी फिल्में नहीं देखते हैं।’
हाल ही में बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में भी काजोल ने अपने बच्चों के बारे में बात की है। वह कहती हैं, ‘मैंने अपनी मां तनुजा से कई सारी बातें, सबक सीखे हैं। कोशिश की है कि वहीं बातें अपने बच्चों को भी बताऊं। सबसे पहले मैंने उन्हें खुद के बारे में सोचना सिखाया है। इसके अलावा अपने फैसले खुद लेने की सीख दी है। सबसे बड़ी बात जो मैंने बच्चों को समझाई है कि वो जैसे भी हैं, बिल्कुल अच्छे हैं, उन्हें किसी के जैसा बनने की जरूरत नहीं है।’
Tagsखुलासाबच्चेमम्मीफिल्मेंकाजोलRevealedkidsmommymoviesKajolजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





