मनोरंजन

एक्ट्रेस काजोल ने श्रद्धांजलि अर्पित की, बप्पी लाहिड़ी के घर पहुंची अलका याज्ञनिक

jantaserishta.com
16 Feb 2022 11:57 AM IST
एक्ट्रेस काजोल ने श्रद्धांजलि अर्पित की, बप्पी लाहिड़ी के घर पहुंची अलका याज्ञनिक
x

मुंबई: अभी सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के दुख से लोग उबरे भी नहीं थे कि चार दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाले गायक और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया. मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्‍पी लाहिड़ी ने अंतिम सांस ली. वो कई बीमारियों के चलते काफी टाइम से हॉस्पिटल में एडमिट थे. 69 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. संगीत की दुनिया के महारथी बप्पी लाहिड़ी के निधन (Death) की खबर से हर तरफ शोक की लहर है.

काजोल ने श्रद्धांजलि अर्पित की
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने बप्पी लाहिड़ी को श्रद्धांजलि दी. काजोल ने लिखा, 'आज हमने डिस्को किंग को खो दिया, बप्पी दा आप न केवल एक अद्भुत संगीतकार और गायक थे, बल्कि एक सुंदर और खुशहाल सोल भी थे. एक युग का अंत.'
बप्पी लाहिड़ी के घर पहुंची अलका याज्ञनिक
बॉलीवुड गायिका अलका याज्ञनिक दिवंगत बप्पी लाहिड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story