मनोरंजन

Kajol: बर्थडे पर घर के बाहर जमा हुए फैंस, कोई केक लाया तो कोई गिफ्ट

Bharti Sahu 2
6 Aug 2024 7:18 AM IST
Kajol: बर्थडे पर घर के बाहर जमा हुए फैंस, कोई केक लाया तो कोई गिफ्ट
x
Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल Kajol अपने बर्थडे को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रही हैं. एक्ट्रेस ने सोमवार, 5 अगस्त को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस मौके पर मुंबई में काजोल के घर के बाहर उनके फैंस जमा हुए थे. एक्ट्रेस के घर के बाहर पैपराजी के साथ-साथ हजारों फैंस बधाई देने पहुंचे थे. अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को बर्थडे विश करने के लिए फैंस गिफ्ट्स लेकर आए थे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है. काजोल Kajol ने घर के बाहर आकर फैंस के साथ जन्मदिन मनाया और गिफ्ट्स् के लिए धन्यवाद दिया.
Next Story