मनोरंजन
ट्रोल्स के निशाने पर आईं काजोल, लोग बोले- 'जुबां केसरी की वाइफ...'
Rounak Dey
22 Sep 2022 11:41 AM GMT

x
बल्कि बढ़ते वजन को लेकर उन्हें ताने भी मार रहे हैं।
Kajol Trolled For Body Shaming: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल (Kajol) जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। काजोल डिज्नी+हॉटस्टार की वेबसीरीज 'द गुड वाइफ (The Good Wife)' में नजर आएंगी। वैसे तो काजोल लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं लेकिन वह मीडिया के कैमरे में अक्सर स्पॉट हो जाती हैं। हाल ही में काजोल अपनी पिलेट्स क्लास से निकलते वक्त स्पॉट हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन अपनी इन तस्वीरों को लेकर काजोल बॉडी शेमिंग का शिकार भी हो रही हैं।
दिखा काजोल का ऑल ब्लैक लुक
काजोल पिलेट्स के लिए ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इस लुक में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की शर्ट तो वहीं ब्लैक पैंट पहनी हुई है। साथ ही एक्ट्रेस ने आंखों पर काला चश्मा भी लगाया हुआ है।
काजोल ने पहनीं चप्पलें काजोल इस ब्लैक
आउटफिट के साथ व्हाइट कलर की चप्पलें पहने नजर आ रही हैं। साथ ही काजोल ने बालों को खोला हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं काजोल (Kajol)
काजोल की इन तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। लोग ना सिर्फ एक्ट्रेस की फिटनेस पर सवाल उठा रहे हैं, बल्कि बढ़ते वजन को लेकर उन्हें ताने भी मार रहे हैं।
Next Story