
x
Mumbai मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी की फिल्म 'मैं कौन हूं' जल्द ही यूट्यूब पर स्ट्रीम होने वाली है। शनिवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि यह फिल्म 8 दिसंबर को यूट्यूब पर स्ट्रीम होगी। अभिनेत्री काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "फिल्म 'मैं कौन हूं' को जरूर देखें और शेयर करें। हमेशा आशीर्वाद और साथ देते रहें। फिल्म के निर्देशक-लेखक मृत्युंजय श्रीवास्तव हैं। इसके निर्माता देवांश इंटरप्राइज हैं। इसके सिनेमैटोग्राफर नित्यानंद त्रिपाठी हैं और संजय कोर्बे और उधारी यादव ने कोरियोग्राफी की है।
फिल्म में काजल राघवानी, आनंद चतुर्वेदी, संजय पाण्डेय, देव सिंह, संयुक्ता रॉय, सोनिया मिश्रा, विद्या सिंह, राजेश तोमर, सीपी भट्ट, सोनू पाण्डेय, बीना पाण्डेय, निधि सिंह, मनोज सिंह, बबलू खान और अशोक गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। एक्शन-ड्रामा फिल्म 'मैं कौन हूं' में अभिनेत्री के साथ आनंद चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दर्शकों को रोमांच, सस्पेंस, इमोशन के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा देखने को मिलेगी। मेकर्स ने पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था।
3 मिनट 30 सेकेंड के ट्रेलर में आनंद चतुर्वेदी रघु नामक लड़के के किरदार में दिखे। इसमें दिखाया गया है कि वह पहले प्यार में डूबा रहता है, लेकिन विश्वासघात, षड्यंत्र और दर्द उसे भगवान महाकाल की शरण में ले आते हैं। जब खलनायक उसे मिटाने की कोशिश करता है, तभी उसके भीतर दबी आध्यात्मिक शक्तियां जागती हैं।
अभिनेत्री की कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इससे पहले अभिनेत्री की 'बड़की दीदी-2' यूट्यूब पर स्ट्रीम की गई थी, जिसको दर्शकों से खूब प्यार मिला था। वहीं, अभिनेत्री की फिल्म 'प्रेम विवाह' की शूटिंग चल रही है। संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म में काजल और अरविंद मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रोशन सिंह इसके निर्माता हैं। शर्मिला आर. सिंह इस प्रोजेक्ट की सह-निर्माता हैं।
Tagsकाजल राघवानीमैं कौन हूं फिल्मभोजपुरी सिनेमाआनंद चतुर्वेदीयूट्यूब रिलीजमृत्युंजय श्रीवास्तवभोजपुरी फिल्म अपडेटकाजल नई फिल्ममैं कौन हूं ट्रेलरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





