मनोरंजन

पार्क में खेसारी लाल के संग इस तरह से रोमांस करते नजर आईं काजल राघवानी, क्या आपने देखा

Rounak Dey
4 Aug 2022 6:00 AM GMT
पार्क में खेसारी लाल के संग इस तरह से रोमांस करते नजर आईं काजल राघवानी, क्या आपने देखा
x
इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों को गाना कितना ज्यादा भाया है।

भोजपुरी के जाने-माने कलाकारों में से एक खेसारी लाल यादव ( khesari Lal Yadav ) के गांने लोगो को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। खेसारी लाल यादव हमेशा से अपने गाने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों एक गाना खूब वायरल हो रहा है। 'लेला मज़ा लगा के मछरदानी' गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी ( Kajal Raghwani ) नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना 'लेला मज़ा लगा के मछरदानी' का वीडियो यूट्यूब तहलका मचा रहा है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों को काफी एंटरटेन भी कर रहा हैं। यहां देखें पूरा वीडियो…..




इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने जबरदस्त डांस किया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोगों ने गाने को लाइक के साथ शेयर किया है। काजल राघवानी की रोमांटिक अदाओं को देख फैंस मदहोश हो रहे हैं।


इस गाने में अब तक 23 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए है। इस गाने में अब तक 43 लाइक्स आ चुकी हैं। गाना फैंस को खूब पसंद आया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों को गाना कितना ज्यादा भाया है।

Next Story